मोठ: समथर कस्बे में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दर्जनों लोगों ने उठाया लाभ
Moth, Jhansi | Jul 10, 2025 समथर, झांसी – सेवा और समर्पण की भावना के साथ गुरुवार को कस्बा समथर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में समाजसेवी एवं संघ सेवा भारती से जुड़े डॉ. अभय गुप्ता (संचालक, दीर्घायु क्लिनिक) ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ गरीबों और जरुरतमंदों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए यह पहल की।