पूरनपुर: कृषि सभागार में मृतक प्रधान के परिजनों की आर्थिक सहायता को लेकर प्रधान संगठन ने की बैठक
पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत महाराजपुर के ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल 6 जुलाई को करंट लगने से मौत हो गई थी। इसी को लेकर प्रधान संगठन एवं सचिव ने कृषि सभागार में एक बैठक कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए। मृतक प्रधान की आर्थिक सहायता करने को लेकर सभी के सहयोग से तीन लाख रुपए एकत्र किया गया है। जल्द ही प्रधान संगठन मृतक के परिजनों को सहायता राशि सौपी जाएगी।