लालगंज तहसील क्षेत्र के हलिया, लालगंज लहंगपुर, बरौंधा, ड्रमंडगंज में मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे गरज चमक के साथ हो रही हल्की बारिश से किसानों के होश उड़ गए। वहीं बारिश के कारण ठंड बढ़ने से वृद्ध तथा मजदूर एवं पशुओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि बारिश के दौरान अगर ओले पड़े तो फसल क्षतिग्रस्त हो जाएगी।