फतेहाबाद: एमएम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ADC ने कहा नशा छोडऩा मुश्किल काम नही है, इसके लिए केवल दृढ़निश्चय का होना बेहद जरूरी
जिला मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति कार्यक्रम के तहत एमएम कॉलेज में समाज कल्याण विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी व टीआई प्रोजेक्ट टीम के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर ADC राहुल मोदी ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि आज युवाओं में नशे की बढ़ती लत समाज के लिए बेहद खतरनाक है।