सूरजपुर: राजस्व अधिकारियों द्वारा अजबनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया गया औचक निरीक्षण
राजस्व अधिकारियों के द्वारा आज वृहद स्तर पर जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके तहत अनुविभागीय अधिकारी व तहसीलदार ने अजबनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 बजे अपनी दस्तक दी। जहां उन्होंने डॉक्टर एवं स्टाफ का अटेंडेंस लिया इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया।