नामकुम: रांची समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Namkum, Ranchi | Sep 14, 2025 रांची सहित आसपास के इलाकों में रविवार दोपहर करीब दो बजे से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने झारखंड के 22 जिलों में अगले 3 दिन में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 15 सितंबर से 17 सितंबर के बीच झारखंड के 22 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी।