देेेवरिया: कोतवाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, CO ने दी जानकारी
Deoria, Deoria | Jun 16, 2025 क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया की देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात 8.30 एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बसियवां बांस निवासी जुनैद आलम को उनके ही बेटे इमरान ने चाकू मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया।