लंबे समय तक चली कड़ाके की ठंड के बाद जैसे ही धूप की हल्की किरणें धरती पर उतरीं, इंसानों के साथ-साथ वन्य जीवों ने भी राहत की सांस ली। चिड़ियाघर में मंगलवार 10 बजे से पर्यटकों के लिए 10 रुपए में सेल्फी जोन की शुरुआत भी कर दी गई है। अब यहां आने वाले लोग केवल वन्य जीवों के दीदार ही नहीं, बल्कि शेर, चीता और भालू के कटआउट के साथ यादगार तस्वीरें भी खींच सकते हैं।