लाडपुरा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पत्नी का इलाज करवाने आए बुजुर्ग की 1500 रुपये की जेब कटी, दस्तावेज भी चोरी
Ladpura, Kota | Dec 6, 2025 शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है शनिवार को पर 1:00 बजे अपनी पत्नी का इलाज करवाने आए एक बुजुर्ग की जेब कट गई जिसमे पर्स में रखे 1500 रुपये व दस्तावेज चोरी हो गए। पीड़ित इन्द्रकुमार निवासी बम्बूलिया कोटा मेडिकल कॉलेज में अपनी पत्नी का इलाज करवाने आया था जब वह इलाज के लिए औपचारिकता पूरी कर रहा था कि उसकी जेब एक बदमाश ने काट ली।