इटकी ठाकुरगांव स्थित बारी तालाब के तट पर नवनिर्मित भगवान सूर्य मंदिर के पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को शंखनाद हो गया। भक्ति और शक्ति के इस समागम में लगभग 5551 कलशधारी श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। 'जय श्रीराम' और 'जय सूर्य देव' जय श्रीराम' और 'जय सूर्य देव' के गगनभेदी जयकारों के साथ श्रद्धालु नया तालाब पहुंच जल उठाया।