भिवानी: भिवानी संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे सहित लापता हुई महिला पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जीयाराम वाली जोहड़ी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गया था और शाम पांच बजे घर पर वापस आया। जब वह घर आया तो उसकी पत्नी और तीन साल का बेटा नहीं मिले। उसे आस-पास और रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।