बरेली: एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने गैर हाजिर चल रहे किला थाने में तैनात सिपाही नितिन बालियान को किया निलंबित
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य की बड़ी कार्रवाई, किला थाने में तैनात सिपाही नितिन बालियान को एसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। किला थाने में तैनात सिपाही नितिन बालियान काफी लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे। एसएसपी ने नितिन बालियान को निलंबित कर विभाग की जांच के आदेश दिए हैं।