राजगढ़: ब्यावरा में गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें, पुलिस की निगरानी में वितरण जारी
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का असर भारत में दिखने लगा है। इस जंग से भारत में ईंधन की समस्या खड़ी हो गई है। जिससे गैस संकट गहरा गया है। जंग के कारण राजगढ़ जिले में लंबी-लंबी लाइनों में लगकर लोगों को गैस सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं यहां पुलिस की निगरानी में गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। इस दौरान सुबह से ही उपभोक्ता लाइन में लगे रहे।