बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में 13 सितंबर को आयोजित होगा जॉब-कैम्प, 30 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा 13 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां कुल 30 पदों पर बहाली होगी. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प आयोजित होगा. इक्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.