मंडला जिले के बिछिया थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आज गुरुवार की शाम 5 बजकर 45 मिनट पर उत्साह और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। त्योहार के मौके पर पुलिसकर्मियों ने मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का आनंद लिया। सा