मुसाबनी: सुरदा क्रॉसिंग चौक में तिलका मांझी की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार भेजा जेल
मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल पंचायत अंतर्गत सुरदा क्रॉसिंग चौक पर 12 मई की रात को बाबा तिलका मांझी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिससे आक्रोशित आदिवासी समाज के लोगों ने उग्र विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया। इसके बाद जेल भेज दिया गया है।