औरैया: तुर्कीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान के दौरान पहुंचे प्रदेश महामंत्री बोले भाजपा के सदस्य सीमित समय तक
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है। जिसके चलते भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल गुप्ता ने तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर जानकारी दी। कहा कि सभी पार्टियों एक बार सदस्य बना लेती हैं तो वह आजीवन सदस्य हो जाते हैं। मगर भाजपा में ऐसा नहीं है। कहा कि भाजपा एक निर्धारित समय के लिए सदस्य बनाती है।