सीतामऊ: खेरखेड़ा टोल प्लाजा के पास टैंकर व कार की टक्कर में पिता की मौत व पुत्र के घायल होने पर टैंकर चालक पर हुआ मामला दर्ज
सीतामऊ क्षेत्र के खेर खेड़ा टोल टैक्स के पास पेट्रोल टैंकर एवं कार की टक्कर में पिता की मौत और पुत्र के गंभीर रूप से घायल होने पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर मृतक का भाई ओमप्रकाश की शिकायत पर सीतामऊ पुलिस द्वारा पेट्रोल टैंकर चालक पर भारतीय दंड विधान की धारा 279, 337, 304 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान भारत फरक्या और घायल पुत्र का नाम हर्षित है।