मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मालथौन क्षेत्र के गोधाम परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। बुधवार को मालथौन गौरव दिवस कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में करीब 2 बजे पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह एवं भाजपा के युवा नेता अभिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया।