रविवार को मधुबनी के 10 परीक्षा केंद्रों में दो पलियों में दरोगा भर्ती प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार को है। वहीं पहली पारी की परीक्षा रविवार सुबह 10:00 बजे से शुरू हो चुकी है। प्रवेश का समय सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक था। सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दी गई। ट्रैफिक थाना की पुलिस भी मौके पर अलर्ट दिखी है।