विजयपुर: विजयपुर में पशुपालन और पशु कल्याण अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
विजयपुर में पशुपालन विभाग द्वारा जनवरी से मार्च तक चल रहे पशुपालन व पशु कल्याण अभियान के तहत ग्राम ऊपचा एवं मेघपुरा में शुक्रवार 3 बजे जन जागरूकता शिविर एवं आयोजन किया गया। इस दौरान पशुपालकों को देशी गोवंश के संरक्षण, निराश्रित गोवंश की देखभाल, नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान तकनीक के उपयोग, एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी