मथुरा: टीला पर बने मकानों के जमींदोज मामले में सुनील चैन की गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम
मथुरा राजा अंबरीष के टीले का खनन करने वाले सुनील चैन पर मथुरा पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसके द्वारा तथा उसके साथियों के द्वारा टीले की मिट्टी को हटाया जा रहा था जिसके चलते उसके ऊपर मौजूद मकान धंस गए और तीन लोगों की मौत हो गई थी