कुदरा: बॉडी में छुपा कर शराब तस्करी करने के मामले में दो सगे भाई 75 पीस शराब के साथ गिरफ्तार, NH-19 से कार्रवाई
Kudra, Kaimur | Jan 28, 2026 रोहतास जिला के नगर थाना सासाराम के लखनूसराय निवासी सुदामा चौधरी के पुत्र मनीष कुमार और सागर कुमार यूपी से आ रही यात्री बस में बॉडी में छुपा कर शराब तस्करी करते हुए रोहतास जा रहे थे तभी उत्पाद विभाग ने NH19 से आज दोपहर पकड़ लिया,उत्पाद इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार ने बुधवार संध्या 8:30PM बजे जानकारी देते हुए कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया।