दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया गांव मे मंगलवार की सुबह 10 बजे खेलने के दौरान पैर फिसलने से कुंआ मे गिरने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक आकाश शर्मा ग्राम कर्महरी थाना मोहनिया जिला-कैमूर का निवासी है जो रिस्तेदारी मे बिछिया गांव मे आया हुआ था। पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।