रायबरेली के पेट्रोल पंप मैनेजर और ग्राहकों ने पेट्रोल की कमी न होने का किया बयान जारी
Raebareli, Raebareli | Mar 28, 2026
28 मार्च शनिवार शाम 4 बजे रायबरेली शहर मे स्थित पेट्रोल पंप मैनेजर शिवकुमार सिंह के द्वारा पेट्रोल की कमी न होने का बयान जारी किया गया है। तथा साथ मे ही पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों से भी बातचीत की गई। जिन्होंने पेट्रोल की कोई भी कमी न होने की बात बताई है। बताया गया है, कि लगातार फैल रही अफवाहों के बीच केवल भीड़ जमा हो गई है। परंतु तेल लगातार दिया जा रहा है।