आबापुरा: आंबापुरा थाना क्षेत्र के नापला गांव में बड़ा हादसा टला, चलती क्रूजर का पहिया निकला, दो-तीन लोग घायल
नापला गांव के पास अचानक चलती गाड़ी का एक पहिया निकल गया,जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसमें सवार लोग नीचे गिर गए।घटना के समय मौके पर मौजूद दानपुर निवासी शंभू ने बताया कि हादसा अचानक हुआ,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।घायल यात्रियों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया।