पूर्वी टुंडी: धनबाद: पूर्वी टुंडी में कार्यरत अनुसेवक के निधन पर उपायुक्त की उपस्थिति में समाहरणालय में शोक सभा
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की उपस्थिति में शुक्रवार की शाम 6 बजे पूर्वी टुंडी में कार्यरत अनुसेवक शिबू मरांडी के निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन.इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रख कर सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की . इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्व. श्री शिबु मराण्डी एक कर्मठ, अनुशासन प्रिय एवं व्यवहार कुशल अनुसेवक थे।