उन्नाव: सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धवन रोड बाजार में कपड़े की दुकान में महिलाओं से दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Unnao, Unnao | Jul 8, 2025 उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के धवन रोड बाजार में एक कपड़ा दुकान पर महिलाओं से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ कपड़े खरीदने गई थी। दुकानदार ने उन पर चोरी का आरोप लगाया। आरोप के बाद दुकानदार ने महिला और उनकी बेटियों को दुकान में रोक लिया। उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।