मेरठ: मोदीपुरम में पैसे चुराने व कांवड़ खंडित करने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा, हाईवे पर लगाया जाम
Meerut, Meerut | Jul 29, 2024 मोदीपुरम सुपरटेक कॉलोनी के सामने सोमवार को कांवड़ियों ने दो बच्चों पर कांवड़ से पैसे चुराने व कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक बच्चे को पकड़ लिया। कांवड़ियों ने पुलिस हिरासत से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस किसी तरह बच्चे को थाने लेकर पहुंची। इस दौरान कांवड़ियों की पुलिस से जमकर नोंक झोंक व धक्का मुक्की हुई।