हिलसा: सबदुल्ला नगर में बच्चे के विवाद को लेकर हुई मारपीट, 3 लोग हुए घायल
Hilsa, Nalanda | Jul 25, 2024 गुरुवार की संध्या में हिलसा थाना क्षेत्र के सबदुल्ला नगर में बच्चे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हो गया जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में मोहम्मद औरंगजेब आलम, मोहम्मद टिकरी आलम एवं रंजूना खातून के रूप में किया गया। तीनों जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मे लाकर भर्ती कराया गया।