फतेहाबाद: महेंद्रगढ़ में हुए हादसे के बाद फतेहाबाद में जागा प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस के द्वारा स्कूल बसों को लेकर चलाया विशेष अभियान
महेंद्रगढ़ मे हुए स्कूल बस के हादसे के बाद फतेहाबाद मे भी आज प्रशासन सतर्क रहा और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने फतेहाबाद के मिनी बाईपास पर विशेष अभियान चलाया और स्कूल बसों को रुकवा कर उनकी चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने पांच स्कूल बसों के चालान काटे है। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा प्राइवेट स्कूल में जाकर भी बसों का निरीक्षण किया।