यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश कुमार रमाकांत वर्मा अभिनव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में रामनगर सूरतगंज गनेशपुर सहित कई गांव की टीम मौजूद रही।