मुसाबनी: बेनाशोल स्थित आवास पर शहीद दिलीप बेसरा के माता-पिता को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
करगिल युद्ध में शहीद दिलीप बेसरा की माता फूलमनी बेसरा और पिता सिंघराई बेसरा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। एक अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में वीवीडीए के वार्षिक सम्मान समारोह में शहीद के माता-पिता शामिल नहीं हो सके थे। इसके लिए रविवार को बेनाशोल स्थित उनके आवास पर जाकर सक्रिय सदस्य के द्वारा सम्मानित किया गया।