खगौल: दानापुर के लखनी बीघा के पास एक फ्लैट का ताला तोड़कर 10 लाख के जेवरात एवं ₹35000 की चोरी की
दानापुर में इन दिनों चोरी की घटना लगातार बढ़ते जा रही है। वहीं ताजा मामला दानापुर के लखनी बीघा मोहल्ले का आ रहा है जहां पर एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों के द्वारा फ्लैट में रखा 10 लख रुपए के जेवरात एवं ₹35000 नगद चोरों ने लेकर भाग निकला। वही इस संबंध में फ्लैट मलिक अरविंद कुमार के द्वारा अज्ञात को चोरो के खिलाफ लिखित आवेदन दी गई है।