खगौल: दानापुर के मार्शल बाजार स्थित बीबीगंज पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग
दानापुर के मार्शल बाजार स्थित बीबीगंज पुलिस चौकी के पास एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने के बाद रास्ते से गुजर रहे लोग काफी भयभीत हुये। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया मगर आग और भयावा होते गया। तभी इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई।