देहरादून: भारी संख्या में लोगों ने परेड ग्राउंड में आयोजित प्राइड वॉक में की शिरकत
देहरादून के परेड ग्राउंड में भी प्राइड वॉक का आयोजन किया गया जिसमें जगह जगह से लोग एकत्र हुए। हालांकि भारत में प्राइड वॉक और LGBTQ+ समुदाय को स्वीकृति बढ़ रही है, फिर भी सामाजिक और कानूनी चुनौतियां बनी हुई हैं। उदाहरण के लिए, 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की याचिका को खारिज कर दिया था।