मथुरा: ठा बाँके बिहारी मंदिर में छोटे कपड़े पहनने पर आपत्ति, भक्तों से मर्यादित कपड़ों में आने की अपील
श्रीबाँके बिहारी मंदिर में देश विदेश से दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं से मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील की है। बुधवार को मंदिर के 4 मुख्य मार्गों पर बैनर लगाकर फटी हुई जींस, स्कर्ट, छोटे कपड़े, पहनकर आने पर आपत्ति जताई है। मंदिर प्रबंधक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं से मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील की गई है। जिसके लिए बैनर लगाए है।