मथुरा: गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप स्कूल के समीप जर्जर विद्युत पोल गिरा, बड़ा हादसा होने से टला
बुधवार की सुबह 7:00 बजे मथुरा के गोवर्धन स्थित ज्ञानदीप स्कूल के समीप एक जर्जर विद्युत पोल अचानक रोड पर गिर गया सुबह टहलने निकली महिलाएं बाल बाल बच गई गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई चार दिन पहले यहां विद्युत विभाग के द्वारा नए तार बदले गए थे ।परंतु पोल नहीं बदला गया जिसके चलते हुए पॉल भरभरा करके गिर पड़ा। गनीमत रही की हादसा टल गया।