प्रयागराज: मलावा बुजुर्ग स्थित रहीमपुर पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया, गंगा पार जिला अध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद
मलावा बुजुर्ग स्थित रहीमपुर पुलिस चौकी का आज बुधवार को करीब 2:00 बजे उद्घाटन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे पुलिस चौकी के उद्घाटन के दौरान एसीपी झूसी दारागंज विमल किशोर मिश्रा व थाना अध्यक्ष झूसी उपेंद्र प्रताप सिंह तथा मौजूद रहे। इस दौरान गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने विधिवत्त पूजा पाठ कर चौकी का उद्घाटन किया।