गोड्डा: अमुआर गाँव में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Mar 26, 2026 बीती शाम पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अमुआर संथाली टोला में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के बाद उसे भागलपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। गुरुवार की सुबह पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक सुशील बास्की(18) जो ताँबाजोर का रहने वाला था दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया।