स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक कुख्यात भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजब सिंह शर्मा, उम्र 50 वर्ष, के रूप में हुई है, वह फतेहपुर बेरी, दिल्ली का रहने वाला है। एसीपी विजयपाल सिंह तोमर की देखरेख में इंस्पेक्टर विजय बलियान सहित अन्य की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गाजियाबाद में छापेमारी की और अपराधी को पकड़ लिया।