देवरी थाना क्षेत्र के बड़की खरगडीहा निवासी रामा देवी सदर अस्पताल के गेट के पास सड़क हादसे में घायल हो गई। बुधवार को 5 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि मोती महाथा की पत्नी रामा देवी अपनी बहू को लेकर बेंगाबाद जा रही थी।यह टावर चौक से पैदल टेंपो पकड़ने के लिए आगे बढ़ रही थी।