मनिहारी के केबीपीएसपी हाईस्कूल के खेल मैदान में 23 मार्च से 30 मार्च तक8दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी समिति द्वारा शुरू कर दी गई है।मां गंगा भागवत कथा समिति के अध्यक्ष काजल ने शुक्रवार को 3 बजे बताया कि अंतरराष्ट्रीय खयाति प्राप्त कथाप्रवक्ता साध्वी समाहिता दीदी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगी।