मनिहारी में अंतरराज्यीय फेरी सेवा के तहत चलने वाले मालवाहक जहाज का परिचालन करीब एक माह दो दिन बाद शुक्रवार दोपहर से पुनः शुरू हो गया।प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से जहाज का संचालन पिछले एक महीने से अधिक समय से बंद था,जिससे स्थानीय व्यापार और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। मालवाहक जहाज शुक्रवार को 2 बजे मनिहारी पहुंची। जिससे ट्रक व्यवसाई में हर्ष देखा गया।