मंझनपुर: लेहदरी के पास अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी लोडर गाड़ी, डेढ़ दर्जन घायल, 10 मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कड़ा धाम के लेहदरी के पास एक लोडर गाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में बैठे डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिन्हे पुलिस ने नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से 10 घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मंझनपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। डाक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है।