ब्यावरा शहर के राजगढ़ रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर होली के दसवें दिन महिलाओं के द्वारा शुभ मुहूर्त में दशा माता की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान शुक्रवार को दोपहर 3:00 तक महिलाओं ने पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की और दशामाता की कथा सुनीं।