अमरोहा: नेशनल हाईवे पर युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है, जिसमें यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो NH-9 का है, जहां युवक तेज रफ्तार बाइक पर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर हाथ छोड़कर और सीट पर खड़े होकर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है