लालगंज थाना, एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शराब की दुकान में लूट की झूठी सूचना देने वाले सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त धीरेन्द्र यादव ने 9 जनवरी को शराब की दुकान से लूट की फर्जी सूचना दी थी। जांच में सामने आया कि उसने ही सीसीटीवी उपकरण क्षतिग्रस्त कर 4–5 दिन की बिक्री के 1,66,950 रुपये चोरी कर छिपा दिए थे।