सिंघिया: बासुदेव गांव में हुई हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी चचेरे भाई को पुलिस ने रोसड़ा से किया गिरफ्तार
सिंघिया थाना क्षेत्र के बासुदेव गांव में आठ माह पूर्व महेश सिंह के हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी चचेरा भाई चुनचुन सिंह को पुलिस ने रोसड़ा से गिरफ्तार कर लिया। जमीनी विवाद में गोली से छलनी कर महेश सिंह की हत्या की गई थी। चंदन कुमार ने हत्या मामले में थाना में मामला दर्ज कराया था।