गुना नगर: गुना बाईपास पर दाना पानी होटल के पास ट्रैक्टर और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, दोनों वाहनों के चालक-परिचालक बाल बाल बचे
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के गुना बाईपास पर दाना पानी होटल के पास बीती रात में ट्रैक्टर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में ट्रैक्टर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। दोनों वाहनों के चालक परिचालक सकुशल है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर भूसा भर कर रॉन्ग साइड से आ रहा था। रात के समय सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।